फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ई-श्रम पोर्टल पर 30 मई तक पंजीकरण करवाएं श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से गिग एवं प्लेटफाॅर्म श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 30 मई तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार इन सभी प्लेटफॉर्म वर्कर तक करने की घोषणा की है, जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं और जिनके पास वैध ई-श्रम कार्ड है।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म श्रमिकों में डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर, राइड शेयरिंग सर्विस, लॉजिस्टिक कर्मी, ई-मार्केट और प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर, हेल्थकेयर, ट्रैवल व हॉस्पिटैलिटी कर्मचारी, कंटेंट व मीडिया सर्विस और अन्य डिजिटल सेवाओं से जुड़े श्रमिक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने इन श्रमिकों को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करने की घोषणा की है। सभी गिग वर्कर को स्वास्थ्य दुर्घटना और जीवन बीमा सहित बीमा सुरक्षा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य गिग वर्कर्स को वित्तीय सहायता, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियां प्रदान करना है, ताकि वे हरियाणा के आर्थिक विकास अधिक आत्मनिर्भर और सक्रिय योगदान कर सकें।
विज्ञापन


श्रमिक अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल कर सकते हैं या जिले के श्रम विभाग कार्यालय सहायक अथवा दूरभाष नंबर 01666-297870 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें