फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मैरिज पैलेस के प्रबंधक पर मजदूरों ने किया हमला

Tue, 01 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खैरेकां स्थित मैरिज पैलेस के प्रबंधक पर पांच मजदूरों ने हमला कर दिया। घायल मैनेजर ने मजदूरों को कचरा फैलाने से रोका था।
विज्ञापन


सदर थाना सिरसा पुलिस ने घायल प्रबंधक का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में ढाणी जस्सा राम, रामनगरिया निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह सीया मैरिज पैलेस खैरकां में प्रबंधक है। 30 मार्च की शाम को वह पैलेस में शादी समारोह का प्रबंध देख रहा था। समारोह में लेबर आई थी, जिसका फ्रूट चाट का काम था।
विज्ञापन


विकास का कहना है कि लेबर में उसने रानियां निवासी कुलबिंद्र, आकाश को कचरा फैलाने से रोका था। वह दोनों को हिदायत देने के बाद कमरे में चला गया। शाम को दोनों पक्ष व ज्यादातर मजदूर चले गए। इसी दौरान कुलबिंद्र व आकाश ने रंजिश में उससे मारपीट की और गाली-गलौज की। जब वह हॉल से बाहर निकला तो कुलबिंद्र ने लोहे की राॅड से उसके सिर पर वार कर दिया। सुखपाल व सुल्तान नाथ ने उसको थप्पड़ मारे और अजय नाथ ने उसके दाहिने हाथ पर चोट मारी। इसके बाद पांचों युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें