फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में बार न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा: वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ी अधिवक्ताओं की सीटें।
विज्ञापन
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, तीन दिन में 3520 केसों की सुनवाई प्रभावित
विज्ञापन


फोटो
49

संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे अब तक अदालतों में करीब 3520 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। वर्क सस्पेंड के चलते अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं हुए।
एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका का कहना है कि पुलिस आरोपी प्रमोद टांक को जब तक गिरफ्तार नहीं करती, वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। मंगलवार को सिरसा बार एसोसिएशन के समर्थन में प्रदेश के सभी जिलों की बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है।
विज्ञापन





उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया है कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उनके मोबाइल पर प्रमोद टांक की कॉल आई। प्रमोद टांक की प्रेम नगर में परचून की दुकान है, लेकिन व दवाइयां भी बेचता है। उसने उन्हें दुकान पर बुलाया। वह उसकी दुकान पर गए तो प्रमोद टांक दवा के 300 रुपये मांगने लगा। उन्होंने प्रमोद टांक से कहा कि किस बात के 300 रुपये, मैंने कोई दवा नहीं खरीदी, अगर खरीदी है तो उसका बिल दे दो।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमोद ने गुस्से में आकर गालियां दीं और बाद में लकड़ी की फट्टी से हमला कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता के सिर व चेहरे से खून बहने लगा। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद टांक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें