फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक से हटकर कार्य करने वाले 441 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देतीं शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षक दिवस पर समग्र शिक्षा परिषद की ओर से विवेकानंद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने लीक से हटकर कार्य करने वाले जिले के 441 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डीसी पार्थ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके की।
शिक्षकों ने ही पूर कार्यक्रम की कमान संभाली और गिद्दा, भंगड़ा व देशभक्ति से ओतप्रोत गीत आदि की प्रस्तुतियों से समा बांधा दिया। कार्यक्रम के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कस्तूरबा गांधी, आरोही स्कूल, वोकेशनल टीचर, वर्क एजुकेशन इंस्टेक्टर को सम्मानित किया। इसके तहत 38 स्कूल शिक्षक, 95 एबीआरसी, 35 बीआरपी, 16 वॉलिंटियर, 134 वोकेशनल शिक्षक व 123 स्पेशल शिक्षकों को प्रशंसा पत्र दिया गया। ये वो शिक्षक थे, जिन्होंने पढ़ाया ही नहीं अपितु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों के हुनर को पहचान कर आगे लेकर आए। कार्यक्रम में दो मोटिवेशनल स्पीकर को आमंत्रित किया गया। इसमें जेसीडी की डायरेक्टर शमीम शर्मा, नेशनल कॉलेज, रानियां से रविंद्र कुमार ने शिरकत की।
सुसंस्कृत समाज के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान : उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सुसंस्कृत समाज के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान है। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते, हमें उनसे सदैव कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। किसी व्यक्ति के जीवन में दो व्यक्तियों का अहम योगदान होता है, एक उसकी माता व दूसरा शिक्षक। शिक्षकों को भी इस दिन चिंतन करना चाहिए कि क्या वे सही तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। शिष्य अपने शिक्षक में एक आदर्श व्यक्तित्व की छवि को देखते हैं, तब शिक्षक की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे उनकी इस अपेक्षा पर खरे उतरें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार व डीपीसी बूटाराम, एपीसी गोपाल कृष्ण शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री से दिखाया बच्चों का हुनर
कार्यक्रम में समग्र शिक्षा परिषद पंचकूला द्वारा बनाई गई हरियाणा भर से हुनरमंद बच्चों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसमें सिरसा के संगीत का गाना विशेषतौर पर रखा गया। शिक्षा विभाग द्वारा डबवाली के आउट ऑफ स्कूल के विद्यार्थी संगीत के हुनर को पहचान कर उसे सारेगामापा में भेजने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकों को सम्मानित करते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें