फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अधिवक्ता पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्य बहिष्कार, दो दिन में 2530 केसों की सुनवाई प्रभावित

Fri, 23 Jan 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को भी एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार रखा। इस कारण पिछले दो दिनों में अदालतों में लगभग 2530 मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई। एसोसिएशन के प्रधान, अधिवक्ता गंगाराम ढाका ने कहा कि जब तक आरोपी प्रमोद टांक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उन्हें प्रमोद टांक की कॉल आई। प्रेम नगर में परचून की दुकान चलाने वाले प्रमोद ने उन्हें दुकान पर बुलाया। प्रमोद ने 300 रुपये दवा के मांगने शुरू कर दिए। कंबोज ने इसे अस्वीकृत करते हुए कहा कि उन्होंने कोई दवा नहीं खरीदी है और यदि खरीदी है तो उसका बिल पेश करें। इस पर तैश में आकर प्रमोद ने लकड़ी की फट्टी से कंबोज पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और चेहरे से खून बहने लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद टांक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें