फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए महिलाएं 5 दिसंबर तक करें आवेदन

Wed, 18 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का लोहा मनवाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर है। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा ने वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आठ श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं।
इच्छुक महिलाएं विभाग के पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर आवेदन कर सकती हैं। डाक, कूरियर या अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। नियम एवं शर्तें भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय के नजदीक वन स्टॉप सेंटर, सिरसा या 01666-297752, 98885-02330 और 94168-83299 पर संपर्क कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें