फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बनाई महिला की अश्लील सीडी

Mon, 08 Sep 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि डबवाली निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ समय पूर्व वार्ड 15 निवासी बलराज उनकी गाड़ी पर बतौर चालक तैनात था।



इस दौरान उसने उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपित उक्त वीडियो की सीडी बनाकर उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा।



उक्त वीडियो को उसने कई लोगों को दिखाया और सीडी के आधार पर जबरन उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोपित बलराज के भाई काकू और अमन नामक युवक ने भी कई बार उसका रास्ता रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन




उठा ले जाने की दी धमकी


थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बलराज व अन्य पर उसे उठा ले जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।



पीड़िता को डयूटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की अदालत में पेश करके बयान करवाए गए व मेडिकल जांच करवाई गई। इंस्पेक्टर दलीप सिंह के अनुसार आरोपित बलराज, काकू तथा अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें