फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस के नीचे आने से महिला की मौत, एक घंटे लगाया जाम

Thu, 14 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर खड़ी निजी बस।
विज्ञापन
सिरसा-डबवाली स्टेट हाईवे 32 पर निजी बस से उतरते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो -1 2
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सिरसा-डबवाली स्टेट हाईवे 32 पर एक निजी पैलेस के समीप बस से नीचे उतरते समय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेज दिया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने चालक व बस मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने एक घंटे तक स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने बस चालक पर बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के आरोप लगाए और चालक को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय विमला पत्नी रिछपाल सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द की रहने वाली थी। वह एक निजी बस से जीवन नगर के समीप खेत में मजदूरी का कार्य करने आई थी। बस से जब एक निजी पैलेस के पास अपने स्टेशन पर उतरने लगी तो बस चालक ने बस को आगे चला दिया। इससे बिमला का संतुलन बिगड़ा और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बस चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रानियां पुलिस को दी।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह मान ने बताया कि विमला देवी गांव तलवाड़ा खुर्द की रहने वाली थी। बस से उतरते समय पिछले टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विमला के परिजनों के बयानों के आधार पर बस चालक व बस मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फोटो - रानियां04 दूर्घटना स्थल पर खड़ी निजी बस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें