फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी में जिस मस्जिद में रूके थे जमाती उसके पास रहने वाली महिला को कोरोना

विज्ञापन
woman corona positive in rondi - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गांव रोड़ी की जिस मस्जिद में 13 मार्च को दिल्ली से आकर 19 जमाती ठहरे थे, उसी मस्जिद के पास रहने वाले मौलाना की बीवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में रविवार रात हड़कंप मच गया। प्रशासन ने रोड़ी गांव को रात को सील कर दिया। पीड़ित महिला और उसके परिवार के पांच सदस्यों समेत 25 को लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अंदेशा है कि महिला तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आई है। हालांकि 19 तब्लीगी जमातियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिरसा जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 60 टीमें रोड़ी गांव के सभी लोगों की जांच में लगा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दस अप्रैल को रैंडम सैंपलिंग में गांव रोड़ी में तब्लीगी जमात के 19 व्यक्तियों तथा मस्जिद में रहने वाले मौलाना के परिवार के छह सदस्यों के सैंपल गुरुग्राम की एक निजी लैब में भेजे गए थे। इनमें से महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला जमात से आए लोगों के लिए खाना बनाती थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही 60 टीमों का गठन किया, जिनमें एएनएम तथा आंगनबाड़ी वर्कर्स को रखा गया है। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया और रात करीब साढ़े 11 बजे प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम रोड़ी में पहुंच गई। प्रशासन ने रोड़ी में नाके लगाकर पूरे गांव को सील कर दिया।
विज्ञापन

जमातियों को भर्ती कराने में लेना पड़ा पुलिस का सहयोग
स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार तथा सभी 19 जमातियों को सिविल अस्पताल में लाने के लिए एंबुलेंस में बैठने को बोला, लेकिन जमात से आए लोग इसका विरोध करने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने उसी समय पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने सभी जमातियों तथा परिवार के सदस्यों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया। रोड़ी गांव में विशेष समुदाय के 12 परिवारों की भी जांच की जाएगी।
गांव रोड़ी को कंटेनमेंट जोन और सटे तीन किलोमीटर का क्षेत्र बफर जोन घोषित
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रोड़ी को कंटेनमेंट जोन और इसके साथ लगते तीन किलोमीटर के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। बीडीपीओ बडागुढ़ा को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाएं। कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा उपकरण मास्क, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर, जूते उपलब्ध करवाने के साथ सामुदायिक दूरी करवाना सुनिश्चित करें। चिकित्सा जांच में लगे कर्मचारियों सुरक्षा के लिहाज के किसी तरह की अनदेखी न बरतने के आदेश दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को राशन आदि की व्यवस्था तैयार कर लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में 24 घंटे एंबुलेंस और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र मेें आने वाले हर घर के सदस्य की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
धर्म प्रचार के लिए आए हुए थे जमाती
गांव रोड़ी में विशेष समुदाय के करीब 12 परिवार के लोग पिछले करीब 7-8 वर्षों से रह रहे हैं। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि उक्त महिला पूरे परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन अन्य लोग संक्रमित क्यों नहीं हुए। महिला यहां से कहीं बाहर तो नहीं गई। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग आए। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव महिला के घर में चार बच्चों सहित कुल छह सदस्य हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महिला ने खांसी, जुकाम के लक्षण छुपाए रखे।
पीएचसी में बनाया कंट्रोल रूम, कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर रोक
रोड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा जिंदल को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। तो वहीं पुलिस द्वारा गांव में कई जगहों पर नाके लगाने के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बीडीपीओ बडागुढ़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जमातियों ने दवा लेने से इनकार किया तो पुलिस का सहयोग लिया गया। जांच चल रही है कि संक्रमित महिला किस-किस के संपर्क में आई। सभी 25 लोगों के दोबारा सैंपल लेकर भेजे गए हैं। बंसल कॉलोनी के दोनों बच्चों की चौथी रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजे हुए हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें