फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एएसआई ने दी पुलिस को शिकायत, दूसरे दिन भी वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
वकीलों की हड़ताल के कारण खाली पड़ी सीटें। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा/ ऐलनाबाद। महिला एएसआई और वकील में हुए विवाद को लेकर वकीलों ने दूसरे दिन भी नो वर्क डे यानी वर्क सस्पेंड रखा। दिनभर कोई भी वकील कोर्ट में नहीं पहुंचा। जिसके कारण न्याय की मांग लेकर और सुनवाई पर पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वकीलों के काम न करने के कारण 650 से अधिक केसो पर सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं दूसरी तरफ महिला एएसआई ने पुलिस को लिखित में मामले की लिखित में शिकायत दी है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को महिला एएसआई द्वारा वकील का कॉलर पकड़ने के आरोप लगा वकीलों ने दोपहर बाद नो वर्क का ऐलान कर दिया और दोपहर बाद कोई भी वकील कोर्ट में नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी वकीलों ने नो वर्क डे का ऐलान कर दिया। ऐसे में कोर्ट में पहुंचने वाले लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वहीं वकीलों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक एएसआई को सस्पेंड और उनके खिलाफ मामला नहीं दर्ज किया जाता, वकीलों की तरफ से कार्य नहीं किया जाएगा। उधर एएसआई ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए वकील के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किया है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं मामले को सुलझाने को लेकर उच्च अधिकारी भी अपने स्तर पर मामले की जांच करने में लगे हुए है।
ऐलनाबाद में भी वकीलों ने कार्य रखा बंद
महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा वकील ठाकुर जांगड़ा का कॉलर पकड़ने से उपजे विवाद के चलते सिरसा बार एसोसिएशन के आह्वान पर ऐलनाबाद बार ने भी मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर न्यायालय प्रक्रिया में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। वकीलों ने रोष स्वरूप न्यायालयों में काम नहीं किया। ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान ने नोटिस जारी कर दिया। वादी व प्रतिवादी को भी न्यायालय में उनके वादों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े, इसके लिए प्रधान द्वारा कोर्ट नंबर एक में एडवोकेट कृष्ण चालिया व हरनेक ओलख, कोर्ट नंबर दो में एडवोकेट मनोज पोपली व महावीर पवार व फैमिली कोर्ट के लिए आरएस जोसन व जयभगवान ज्याणी के अलावा राजस्व न्यायालय के लिए एडवोकेट पवन शर्मा को प्रोक्सी काउंसल नियुक्त करते हुए संबंधित न्यायालयों को भी अवगत करवा दिया गया।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
सोमवार को सिरसा बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट ठाकुर जांगडा सोमवार सुबह सत्र न्यायालय में प्रोटेक्शन से संबंधित मामले में पैरवी कर रहे थे। इसी दौरान एएसआई गुरमीत कौर ने बयान दर्ज करवाने की बात कही। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एएसआई ने वकील की कॉलर पकड़ ली। जबकि एएसआई ने वकील द्वारा मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगा पुलिस को लिखित में मामले की शिकायत दी है। इसी बात को लेकर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके दूसरे दिन भी वकीलों की ओर से नो वर्क डे कर दिया गया।
कोर्ट में वकील द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने, अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने और मारपीट करने की पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। पुलिस की वर्दी होने के बाद भी वकील की ओर से अपशब्द बोले गए हैं। ऐसे में आम महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा। वकील पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
- गुरमीत कौर, एएसआई, नाथूसरी चौपटा थाना।
मामले की अभी शिकायत नहीं आई है। वकीलों की ओर से दूसरे दिन भी काम नहीं किया गया है। ऐसे में पुलिस को वहां तैनात किया गया है। कार्रवाई अंडर प्रोसेस है।
विज्ञापन

-रामनिवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें