फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क 33 लोगों के काटे चालान, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद के एसडीएम दिलबाग सिंह ने रानियां में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के चालान काटे। कुल 30 चालान काटे गए। ऐलनाबाद के एसडीएम दिलबाग सिंह, तहसीलदार जितेंद्र कुमार व थाना प्रभारी साधु राम के नेतृत्व में पूरे शहर का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों व आम लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा हिदायत जारी की गई है कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। एसडीएम के निर्देशानुसार बुधवार को शहर में 10 लोगों के चालान काटे गए। वहीं नगरपालिका अधिकारियों के नेतृत्व चलाए गए अभियान के तहत शहर में बिना मास्क 10 लोगों के चालान काटकर जुर्माना की राशि वसूल की है। रानियां पुलिस की टीम ने शहर में बिना मास्क के 13 लोगों के चालान काटकर जुर्माना की राशि वसूल की है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें