सिरसा। लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्यों (पार्षदों) को शनिवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पद की शपथ दिलवाई। अब जिला परिषद की चेयरमैनी के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही शेड्यूल बनाया जाएगा।
शपथ ग्रहण से पहले पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का प्राथमिक चरण पंचायती राज से शुरू होता है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए हैं, यह हम सबके लिए बहुत बड़ी बात है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के दृष्टिगत समुचित विकास के लिए सरकार ने चिरायु योजना, वेलनेस सेंटर, निरोगी हरियाणा, परिवार पहचान पत्र, ग्राम संरक्षक तथा अन्य जनहित की योजनाओं की शुरुआत की है, जो व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। अब केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग का पैसा सीधे पंचायतों तक आ रहा है। स्टांप ड्यूटी का 2 प्रतिशत व बिजली बिल में लगने वाले 2 प्रतिशत सेस का हिस्सा पंचायतों को दिया जा रहा है। इससे गांवों का और अधिक विकास हो रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, डीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
हमारा मुख्य उद्देश्य विकास : उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र का विकास करवाना है। ग्रामीण विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं। लोगों ने आप पर जो विश्वास जताया है, उस पर कायम रहते हुए अपने गांवों में विकास कार्य करवाएं। जिला प्रशासन नवनिर्वाचित सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
जिला परिषद के इन सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
जिला परिषद के वार्ड 1 से गुरचरण सिंह
वार्ड 2 से सोनिया
वार्ड 3 से नरेश कुमार
वार्ड 4 से ओमप्रकाश
वार्ड 5 से राजवीर कौर
वार्ड 6 से कर्ण सिंह चौटाला
वार्ड 7 से मंजीत कौर
वार्ड 8 से गुरभेज सिंह
वार्ड 9 से संतोष देवी
वार्ड 10 से अभय सिंह
वार्ड 11 से सुभद्रा देवी
वार्ड 12 से नंदलाल
वार्ड 13 से संतोष
वार्ड 14 से राकेश कुमार
वार्ड 15 से कर्मजीत कौर
वार्ड 16 से गुरदेव सिंह
वार्ड 17 से मीना रानी
वार्ड 18 से राजेंद्र सिंह
वार्ड 19 से प्रीतपाल
वार्ड 20 से अन्नु देवी
वार्ड 21 से गुरप्रीत सिंह
वार्ड 22 से जसदेव सिंह
वार्ड 23 से बलबिंद्र कौर
वार्ड 24 से संदीप कौर