फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राम रहीम बोला- गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे, हिंदू त्योहारों पर ही क्यों साधा जाता है निशाना

Sun, 23 Oct 2022 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

ऑनलाइन सत्संग के दौरान डेरामुखी ने कहा कि हमने जेल से कई पत्र लिख दिए हैं। इसमें लिखा था कि गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। 100 प्रतिशत, 1000 प्रतिशत, लाख परसेंट, चाहे लाखों बार कहलवा लो गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरामुखी ने रविवार को भी ऑनलाइन माध्यम से संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बार हिंदू त्योहारों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है। पटाखे के एक दिन के प्रदूषण से हर कोई चिंतित है लेकिन सालभर चलनेवाली फैक्टरियों के धुएं के फिल्ट्रेशन के बारे में कोई नहीं सोचता।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत स्थित शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा से डेरामुखी ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से साध-संगत को संबोधित किया। डेरामुखी ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर (नक्की), हरियाणा के जींद, पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, राजस्थान के कोटा, दिल्ली के कंझावला आदि स्थानों पर लाखों लोगों को नशा व अन्य सामाजिक बुराइयां छुड़वाने का प्रण कराया और उन्हें गुरुमंत्र दिया।

डेरामुखी ने कहा कि दीपावली का शब्द दीपा प्लस अवली से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ दीपों की अवली अर्थात दीयों की कतार या पंक्ति से है। दीवाली हर कोई मनाता है, लेकिन हमने देखा है कि रामजी के पदचिह्नों पर चलने वालों की कमी है और रावण सबके अंदर जागा हुआ है।
विज्ञापन


होली और दीवाली पर ही लोगों को आती है प्रदूषण की याद
डेरामुखी ने कहा कि नेचुरली जब आप पटाखे चलाओगे तो थोड़ा प्रदूषण तो बढ़ता ही है। लेकिन होली और दीवाली पर ही लोगों को प्रदूषण की याद आती है। हम इस हक में भी नहीं है कि आप पटाखे चलाकर प्रदूषण फैलाएं, लेकिन हम इस हक में भी नहीं है कि इन त्योहारों में खुशी ना मनाएं। पटाखों से तो सिर्फ एक दिन का प्रदूषण होता है, लेकिन फिर भी पॉल्यूशन वाले इंडेक्स वो रोजाना ही 300, 500, 1000 तक पहुंचे रहते हैं।

हमारे त्योहारों पर रहती है नजर
डेरामुखी ने कहा कि हमने सभी धर्मों में देखा है कि ज्यादातर में देवी-देवताओं, फरिश्तों की इज्जत की जाती है। लेकिन हमें बड़ा दर्द होता है, जब हमारे देवी-देवताओं के रूप धारण करके कोई सड़क पर भीख मांग रहा है तो कोई हमारे देवी-देवताओं के फिल्मों में रूप धारण करके उनकी बेइज्जती कर रहा है। इससे हमें दुख होता है। क्या इनके लिए कानून अलग-अलग है, क्योंकि सभी का देश तो एक ही है। बाकी धर्मों में तो देवी-देवताओं की बेइज्जती नहीं की जाती। सिर्फ हिंदू धर्म की बेइज्जती क्यों की जाती है। हिंदू धर्म के त्योहारों पर ही निशाना क्यों साधा जाता है। हमारे त्योहारों पर नजर रहती है।

‘हम हैं और हम ही रहेंगे गुरु’
ऑनलाइन सत्संग के दौरान डेरामुखी ने कहा कि हमने जेल से कई पत्र लिख दिए हैं। इसमें लिखा था कि गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। 100 प्रतिशत, 1000 प्रतिशत, लाख परसेंट, चाहे लाखों बार कहलवा लो गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। डेरामुखी ने कहा, पता नहीं कुछ दिनों बाद क्या खाज उठती है, फिर शुरू हो जाते हैं, फिर खाज उठती है और फिर शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें