फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: उभरते तीरंदाज सहित तीन की सड़क हादसों में मौत, बाइक पर जा रहे तीरंदाज को ट्रैक्टर से कुचला

Sun, 23 Oct 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव कामी-कुराड़ रोड पर चाचा के साथ बाइक पर जा रहे तीरंदाज को ट्रैक्टर से कुचल दिया। बहालगढ़ के पास कार की टक्कर से कंपनीकर्मी और खरखौदा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में उभरते तीरंदाज सहित तीन लोगों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर सोनीपत, बहालगढ़ और गन्नौर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अपने चाचा के बाइक पर जा रहे गांव कामी के तीरंदाज विकास (17) की कामी-कुराड़ रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लिपिक है। वह शनिवार रात को अपनी बाइक पर सवार होकर भतीजे विकास के साथ कामी-कुराड़ रोड पर जा रहा था।

जब वह अजीत की डेयरी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित खेतों में जा गिरा। जबकि भतीजा सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। हादसे में उनके भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने संदीप के बयान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि विकास खेलो इंडिया के तहत साई में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक भी जीत चुका था। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। 

वहीं नेशनल हाईवे पर ताऊ देवीलाल पार्क के पास कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनीकर्मी की मौत हो गई। गांव मुरथल निवासी नवीन कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई नरेश कुमार दिल्ली के मुंडका स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वह दिल्ली स्थित अपनी कंपनी में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे।

जब वह नेशनल हाईवे-44 पर ताऊ देवीलाल पार्क के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

उधर, सिसाना रोड पर नारायण आश्रम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव सिसाना-2 निवासी अमरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि उनके चचेरे भाई कुलदीप की बाइक को नारायण आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो उनका चचेरा भाई सड़क किनारे पड़ा था। वह उन्हें लेकर खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें