फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफेद मक्खी के प्रकोप से जूझ रहा वर्षों पुराना पीपल का पेड़

Sun, 20 Sep 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भगत सिंह पार्क में खड़ा पीपल का पेड़। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ सफेद मक्खी के प्रकोप से प्रभावित है। पेड़ की पत्तियों और टहनियों पर बड़ी संख्या में मक्खियां दिखाई दे रही हैं।
इसके चलते हरा-भरा पेड़ धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में पेड़ के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। एक उम्मीद एक मौका ट्रस्ट ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि यह पेड़ क्षेत्र की हरियाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विशेषज्ञों से पेड़ की जांच करवाने और जैविक उपचार करने की अपील की। प्रवीण कुमार ने नगर परिषद और बागवानी विभाग से पार्क का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि पुराने पेड़ पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें