फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाने के दौरान आईडी में आ रहीं भारी त्रुटियां सामने

Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रॉपर्टी का सत्यापन करवाते लोग।
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी धारकों की आईडी बनाने के लिए किए गए सर्वे का खामियाजा प्रॉपर्टी धारक व नगर परिषद भुगत रहा है। नगर परिषद की ओर से डोर टू डोर चलाए जा रहे प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाने के अभियान के दौरान आईडी में भारी त्रुटियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को 200 लोगों की प्रॉपर्टी का सत्यापन हुआ। इस दौरान राम कॉलोनी, सुरखाब चौक व अन्य कॉलोनियों के लोगों ने प्रॉपर्टी का सत्यापन करवाया। आईडी में प्रॉपर्टी धारकों का नाम, नंबर, एरिया, टैक्स कम व अधिक, डेवलपमेंट चार्ज, गारबेज चार्ज सहित अन्य कई तरह की गलतियां मिल रही हैं। जिसके कारण आईडी का भी मौके पर स्वयं सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि नगर परिषद की आठ टीमें बीते चार दिनों से शहर में प्रापर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करवाने के लिए अभियान चलाए हुए है। नगर परिषद की ओर से पहले दिन अलग-अलग वार्ड में कैंप लगाए गए, लेकिन प्रॉपर्टी धारक आईडी सत्यापन के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद अब टीमें डोर टू डोर पहुंचकर प्रापर्टी आईडी सत्यापन का करवा रहे हैं। 10 में से चार प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां पाई जा रही हैं। जिसके बाद कर्मचारी त्रुटियां दूर करवाने के लिए पोर्टल पर ही ऑनलाइन अप्लाई भी करवा रहे हैं। नगर परिषद की टीमें अब तक केवल 400 के करीब ही आईडी सत्यापित करवा पाई हैं जबकि 60 फीसदी लोग आईडी सत्यापन करवाने के लिए आनाकानी कर रहे हैं और कर्मचारियों को वापस लौटा रहे है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान का भी शहर वासी लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें