फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा हुई तो तनाव में महिला ने अस्पताल की पहली मंजिल से लगाई छलांग, पैर में चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचाराधीन प्रसूता ने शुक्रवार शाम को पहली मंजिल से छलांग लगा ली। इस घटना में प्रसूता की एक टांग में चोट आई है, साथ ही अंदरूनी चोटें आई है। महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची के जन्म के बाद से महिला तनाव में थी।
विज्ञापन

महिला के पिता मक्खन सिंह निवासी गंगा ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह चाय लेने के लिए आया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी लघुशंका करने के लिए गई हुई थी। पीछे से उसकी बेटी हरमनजोत कौर ने सर्जिकल वार्ड की पहली मंजिल से छलांग लगा ली। मक्खन सिंह ने बताया कि करीब सवा साल पहले उसकी बेटी की शादी पंजाब के धुडकोट निवासी हरमेश सिंह के साथ हुई थी। बीती 29 अक्तूबर को उसकी बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया था। मक्खन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को बुखार था और उसने खिड़की से छलांग लगा ली। वहीं ड्यूटी पर कार्यरत डॉ. जवाहर सिंह ने बताया कि महिला ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। वह सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाने के कारण उसके पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें