फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक केस में जमानत मिली तो फर्जी फर्म मामले का सरगना महेश बंसल ने दो और केस में दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्मों के मामले में सरगना महेश बंसल जल्द से जल्द जेल की सलाखों से बाहर आना चाहता है। बुधवार को न्यायालय से एक मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी महेश बंसल ने वीरवार को दो और मामलों में जमानत के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन

महेश बंसल पर सिरसा के विभिन्न थानों में 14 से अधिक केस दर्ज हैं। सात माह पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तभी से महेश बंसल सिरसा जेल में है। जब तक उसे सभी मामलों में जमानत नहीं मिलती वह जेल से बाहर नहींं आ सकता। जिन दो मामलों में आरोपी ने जमानत याचिका दायर की है। इनमें से एक वर्ष 2016 को उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी सिरसा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दर्ज किया था। दूसरा मामला दिसंबर 2019 का है। उक्त दोनों मामलों में आरोपी ने फर्जी फर्म बनाकर सरकार को लाखों का चूना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें