फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मैच के दौरान खिलाड़ियों से मिलते कर्ण चौटाला।
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में पहली बार वीरवार को व्हीलचेयर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें इंडिया ए और बी टीम ने अपने मैच खेले। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। इन दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे जिला परिषद के चेयरमैन करण चोटाला और सहित डॉ. जयप्रकाश ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर खेल की शुरुआत की। हेड कोच जगरूप कुंडू ने बताया कि इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े इन खिलाड़ियों की दो टीमें बनाईं गईं। पहला मैच टीम इंडिया ए और टीम इंडिया बी के बीच हुआ। टॉस जीतकर टीम-बी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम ए के खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया। इनमें शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा।
इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान वीर सिंह संधू ने बताया कि इन टीमों में हरियाणा, पंजाब, केरल, जम्मू-कश्मीर के भी खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियम ही लागू हैं। टीम इंडिया-ए के कप्तान कबीर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के जरिए स्थानीय स्तर पर व्हीलचेयर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें