फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, उठान में ढिलाई

Mon, 13 Apr 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 मंडी के अंदर खरीदी गई गेहूं के कट्टों पर आराम करते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही बड़े स्तर पर जिले में गेहूं की कटाई चल रही है। मंडियों में सोमवार को 10 से 15 प्रतिशत गेहूं की एक साथ आवक की उम्मीद है। वहीं, मंडियों में खरीद और उठान दोनों ही धीमी गति से चल रही है। इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अब तक लास्टर लॉस को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इसका किसान, आढ़ती सभी इंतजार कर रहे हैं।
रविवार को सरकारी खरीद बंद रहने के बावजूद किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में गेहूं लेकर मंडियों में पहुंच रहे थे। मार्केट कमेटी की ओर से गेट पास जारी करने का कार्य भी जारी रहा लेकिन ऑनलाइन सिस्टम की तकनीकी खामियां किसानों के लिए मुसीबत बनी रहीं।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के बावजूद कई किसानों का डाटा गेट पास के समय ऑनलाइन शो नहीं हो रहा था। इस तरह की समस्या का सामना प्रतिदिन सात से आठ किसानों को करना पड़ता है।
गांव फरवाई के किसान संदीप कुमार ने बताया कि वह बुआ भागवंती का गेहूं लेकर मंडी आया है। डाटा ऑनलाइन न मिलने के कारण उसे गेट पास नहीं मिल पा रहा है। कुछ देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण मजबूरन दूसरे किसान के गेट पास से अपनी ट्रॉली की एंट्री करवानी पड़ी है।
विज्ञापन

सात साल का रिकॉर्ड तोड़ रही गेहूं की आवक : जिले में इस बार मंडियों में गेहूं की आवक ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 28 लाख 74 हजार 953 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा मात्र 3 लाख 40 हजार 30 क्विंटल था। इस बार अब तक 25 लाख 34 हजार 923 क्विंटल अधिक गेहूं आया है। इसके बावजूद खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक केवल 3 लाख 87 हजार 609 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो पाई है। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें