फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडियों में पहले दिन नहीं पहुंचा गेहूं, बीते वर्ष से 70 हजार क्विंटल सरसों की कम हुई आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते मंडी में अभी सरसों की आवक भी बेहद ही कम हुई है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार मंडी में 70 हजार क्विंटल सरसों की आवक कम हुई है। वहीं सरकार की ओर से शनिवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की गई है। हालांकि पहले दिन कोई भी किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। मंडी में अब तक सरसों की 96 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष मौसम के कारण किसानों की फसल अधिक प्रभावित हुई है। जिसके कारण मंडी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आवक की कमी के चलते अब मंडी में मजदूरों को भी पूरा काम नहीं मिल पा रहा। मंडी में अभी सात हजार मजदूर उपज के पहुंचने का इंतजार कर रहे है। यहां तक कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी अब उठाना पड़ रहा है। हालांकि बीते वर्ष इस सीजन में सरसों की आवक तेजी से हो रही थी। लेकिन इस वर्ष मौसम की मार के कारण उपज में कमी होने के चलते आवक कम होने से मजदूरों को परेशान होना पड़ रहा है।
सिरसा मंडी में अभी हर रोज 1400 क्विंटल सरसों की ही आवक हो रही है। वहीं मजदूरों का कहना है पहले उन्हें मंडी में काम करने के दौरान क्विंटल के अनुसार अधिक राशि मिलती थी। लेकिन अब सरकार की ओर से वह भी कम कर दी गई है। जबकि उनके राशन कार्ड भी सरकार की ओर से काट दिए गए हैं। जिसके चलते अब मजदूरों को रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को एक हजार क्विंटल सरसों की खरीद एमएसपी पर की
मंडी में बीते वर्ष अब तक एक लाख 65 हजार 427 क्विंटल की आवक हुई थी। लेकिन इस वर्ष अब तक 96 हजार क्विंटल सरसों की ही आवक हो पाई है। इसमें से 85 हजार 483 क्विंटल सरसों निजी व्यापारियों और 2322 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। हालांकि हैफेड की ओर से कॉमर्शियल तौर पर अब तक पांच हजार के करीब सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं शनिवार को करीब एक हजार क्विंटल सरसों की खरीद एमएसपी पर की गई है। जबकि निजी व्यापारियों की ओर से दो हजार क्विंटल की सरसों खरीदी गई है।

जिले के 59 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, 10 तक पहुंचने की उम्मीद
सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी 2125 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद करने का पत्र जारी किया गया है। जिले में दो सप्ताह से लगातार मौसम खराब होने चलते किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले के 59 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जानी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मौसम साफ रहने पर 10 अप्रैल तक गेहूं की मंडी में आवक होने की संभावना है। जिसके चलते मंडियों में साफ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था करने का कार्य भी किया जा रहा है।

एक दिन में 25 क्विंटल सरसों ही एमएसपी पर बेच सकता है किसान
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों से ही एमएसपी पर सरसों की खरीद की जा रही है। सरकारी नियम के अनुसार एक किसान एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों ही एमएसपी पर बेच सकता है। अगर किसान इससे अधिक सरसों लेकर मंडी में पहुंचता है तो उसे वह निजी व्यापारियों को बेचनी पड़ सकती है। अभी कई किसान सरसों में नमी की जांच करवाने और टोकन संबंधित जानकारी लेने के लिए सैंपल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

मौसम खराब होने के चलते अभी मंडी में आवक कम हो रही है। गेहूं की अभी आवक नहीं हुई है। सरसों की सरकारी खरीद चल रही है। किसान सरसों सुखाकर ही मंडी में लेकर पहुंचे। ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े ।
विज्ञापन

-वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें