फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: न्यूजीलैंड से जीतकर लौटे गांव पनिहारी के खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
सिरसा। ​खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए  ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
सिरसा। न्यूजीलैंड के रोजहिल कॉलेज ऑकलैंड में आयोजित शूटिंग वाॅलीबाल के प्रथम विश्व कप में टीम का हिस्सा बने गांव पनिहारी के दो खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। गांव पनिहारी निवासी राकेश शालू इस टीम के कप्तान थे। वहीं, जसबीर सिंह उर्फ फौजी टीम सदस्य रहे।
विज्ञापन


पंजाब से पांच खिलाड़ी रछपाल डीसी, तरलोक काला, परविंदर चीमा, पीता संधू और शरण गिल टीम का हिस्सा बने। कप्तान राकेश शालू ने बताया कि इस विश्व कप में इंडिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका की टीमों ने भाग लिया। इंडिया टीम को रम्मी गिल न्यूजीलैंड (परदेसी फोर्स क्लब) ने स्पॉन्सर किया था।

उन्होंने बताया कि फाइनल मैच इंडिया व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जोकि बेहद रोमांचक था। अंतत: टीम इंडिया ने 21-14 के अंतर से जीत हासिल कर विजयी बनने का गौरव हासिल किया। टीम के कप्तान राकेश शालू को इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और लगभग एक महीने के न्यूजीलैंड दौरे के बाद शुक्रवार को भारत की धरती पर लौटे इन दोनों प्लेयरों का पनिहारी गांववासियों द्वारा जोर-जोर से स्वागत किया गया। इस मौके पर जसवंत भोला अध्यक्ष ब्लॉक समिति सिरसा, रेशम लाल सरपंच प्रतिनिधि, रामचंद्र पूर्व सरपंच, रामचंद्र बामनिया पूर्व सरपंच, मनजिंदर सिंह बब्बू पूर्व सरपंच, गोपीचंद भट्टी, शुभदीप सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें