फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौसम बना रहा बीमार, नागरिक अस्पताल में 1000 तक पहुंची ओपीडी

Sun, 13 Oct 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बदलते मौसम के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से बुखार, गले में खराश और जुकाम से पीड़ितों के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 700 के आसपास होती थी, वहीं अब यह 1,000 के पार पहुंच गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में गर्मी और रात को ठंडक होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को बुखार व गले में खराश तथा जुकाम हो रहा है। पिछले सप्ताह के दौरान दिन और रात के तापमान में काफी बदलाव आया है। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है
ठंडे पानी से परहेज करें : दिन में ठंडे पानी का सेवन करने से गर्म सर्दी और जुकाम हो सकता है।

रात को पंखे के नीचे सोएं : इससे ठंड से बचा जा सकता है।

जंक फूड से बचें : घर का बना खाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है।
फलों और सब्जियों का सेवन करें : हरी सब्जियों जैसे गाजर, मूली और टमाटर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

यदि किसी को बुखार या अन्य समस्याएं हैं, तो वे नागरिक अस्पताल में आकर उपचार ले सकते हैं। मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। बीमार होने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

-डॉ. अमित, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें