फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर अहंकार का अंत : 30 सेकेंड में जला रावण का 70 फीट का पुतला

Sun, 13 Oct 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दशहरा ग्राउंड में जलता रावण और मोबाइल फोन से तस्वीर लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिलेभर में शनिवार को धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। शहर में मुख्य रूप दो स्थान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। चतरगढ़ पट्टी स्थित दशहरा ग्राउंड और ऑटो मार्केट में स्थित ग्राउंड में रावण दहन देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। ऑटो मार्केट के दशहरा ग्राउंड में 30 सेकेंड में ही 70 फुट के रावण का अहंकार जल गया।

यहां मुख्यातिथि सांसद कुमारी सैलजा और नवनिर्वाचित विधायक गोकुल सेतिया पहुंचे। क्लब के पदाधिकारियों ने गणमान्य लोगों को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने शाम 5 बजकर 58 मिनट पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को अग्निभेंट किया। वहीं, चतरगढ़ पट्टी स्थित ग्राउंड में विष्णु क्लब की ओर से रावण दहन किया गया।
विज्ञापन


रावण दहन कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक बारगी जाम की स्थिति पैदा हो गई। भूमण शाह चौक और डबवाली रोड पर जाम खुलवाने में 20 मिनट लगे। ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में कंगनपुर फाटक पर वाहनों की भीड़ देखने को मिली। मुख्य बाजारों व चौक चौराहों पर भी वाहनों के आने जाने से भीड़ हो गई।

आतिशबाजी को लेकर लोगों का विशेष आकर्षण रहा है। लोग इस पल को अपने फोन में कैद करते दिखे। इस बार भी लोगों को आतिशबाजी बेहद पसंद आई। ऑटो मार्केट व चतरगढ़ पट्टी में पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा। करीब 300 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी दोनों स्थानों पर लगाई गई थी। पुलिस कर्मचारी लोगों को पुतलों के पास नहीं आने दे रहे थे।
विज्ञापन


बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व : सांसद

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हमें इससे शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। समाज में फैली बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें बहुत सी शिक्षा मिलती है। समारोह के विशिष्ट अतिथि संजय अरोड़ा ने कहा कि श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट पिछले 75 सालों से रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने सांसद व विधायक से आग्रह किया कि वे क्लब को स्थायी दशहरा ग्राउंड दिलवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें