फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैंक व अस्पताल के सामने सड़क पर जलभराव

विज्ञापन
एसबीआई बैंक के सामने जमा बरसाती पानी को दिखाते दुकानदार। 
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के माॅडल टाउन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने और बवासीर अस्पताल के सामने सड़क पर बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इसके चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बार-बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी एक-दूसरे पर समस्या को टाल रहे हैं। दुकानदार लक्खा सिंह, डाॅ रमन, दीपक सिंगला, रोहित, जतिन गर्ग ने बताया कि माॅॅडल टाउन शहर का सबसे पाॅश एरिया है, लेकिन इसमें सुविधाएं स्लम एरिया से भी बदतर हैं।

बैंक के सामने व बवासीर अस्पताल के सामने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से जलभराव है। सड़कों से पहली बारिश का पानी ही नहीं निकल पाया है। मार्केट में खरीदारी के लिए ग्राहक नहीं आ रहे। ऐसे में दुकानदारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ में हर समय दुर्गंध का वातावरण बना होने व मच्छरों की समस्या पैदा होने से भयानक बीमारियां फैलने का भय सत्ता रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए मांग की है कि यदि उनकी मार्केट से बरसाती पानी की निकासी नहीं की गई तो वे अपनी दुकान की चाबियां सौंपकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि ने भी मौके पर पहुंचे

शहर के वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों की समस्याओं को जाना और दुकानदारों की समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया। पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद शर्मा का भी कहना है कि प्रशासन जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्हें चाहिए कि आमजन की समस्याओं को जल्द दूर करें, ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें