फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेमग्रस्त इलाके में जलभराव, सिरसा-भादरा रोड किया बंद

विज्ञापन
सिरसा। चौपटा की ओर से बेरिकेट लगाकर बंद किया गया रोड। संवाद
विज्ञापन
चोपटा। सेमग्रस्त इलाके में बारिश के कारण जलभराव के हालात बने हुए हैं। सिरसा से चोपटा होते हुए भादरा जाने वाला रोड आधा किलोमीटर दो से तीन फीट तक पानी में डूब गया है। रास्ता पानी से बंद होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रविवार शाम को रास्ते को बंद कर दिया और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने विकल्प के तौर पर चोपटा से लुदेसर, रूपाणा खुर्द, दड़बा बस स्टैंड से सिरसा रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया है। दरअसल, सिरसा से भादरा रोड के साथ-साथ सेमनाला गुजरता है। चोपटा व दड़बा कलां के बीच बहुतकनीकी संस्थान के पास दो से तीन फीट बारिश का पानी आधा किलोमीटर सड़क पर जमा हो गया है। इस कारण सड़क पूरी तरह से पानी में डूब गई है और अनुमान से लोग रास्ते से गुजर रहे थे।
ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस सड़क को बंद किया जाए। क्योंकि दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के लिए रात के समय हादसा होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने इस रास्ते को बंद कर दिया। ऐसे में अब वाहन चालकों को 17 किलोमीटर घूमकर चोपटा से सिरसा और सिरसा से चोपटा आना होगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बर्मा लगाकर पानी को निकाला जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण पानी निकालना संभव नहीं हो रहा है। इसलिए प्रशासन के सहयोग से इस रोड को बंद करवाया गया है, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें