फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में 120 गांवों में गहराई जल समस्या, रात को ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की आ रही 100 से अधिक शिकायते

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ अब लोगों को पेयजल और बिजली समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। शहर में हर रोज 100 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की शिकायतें बिजली सुविधा केंद्र में पहुंच रही है जबकि जिले के करीब 120 गांवों में अब पेयजल की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण निरंतर सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में शिकायत कर रहे है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है जिसके कारण लोग घरों में एसी और कूलर का निरंतर उपयोग कर रहे है। एसी और कूलरों का उपयोग अधिक होने के कारण बिजली घरों का लोड भी पहले के मुकाबले दो गुणा हो चुका है जिसके कारण ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे और फ्यूज उड़ने और तारे टूटने की शिकायतें पहले से दो गुणा हो चुकी है। बिजली कर्मचारी भी बिजली सप्लाई करने के लिए निरंतर कार्य करते हुए नजर आ रहे है। निगम की ओर से अब पहले से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कर्मचारियों को समय अनुसार बिजली सप्लाई शुरू करने के आदेश दिए गए है।
जिले के काफी क्षेत्रों में जमीनी पानी खारा होने के कारण ग्रामीण नहर पानी को पीने के लिए इस्तेमाल में लाते है। सिरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, ओढां और चोपटा के करीब 120 गांवों में अब पेयजल की समस्या बनी हुई है। गांवों के जलघरों में पानी कम होने के कारण विभाग की ओर से राशनिंग करनी भी शुरू कर दी गई है। वहीं पेयजल की समस्या होने के कारण शुक्रवार को बडागुढ़ा क्षेत्र के गांवों के किसान सिंचाई विभाग में मांग लेकर पहुंचे। वहीं फग्गू के किसान मुख्यतयार सिंह, नंदलाल, गरमेल सिंह, लखा सिंह, कुलवंत सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से नहर में केवल एक सप्ताह ही पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण न तो सिंचाई हो पाती है और न ही गांवों के जलघर भर पाते है जिसके कारण उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। गांवों में अब दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसको लेकर वह विभाग अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके है।
विज्ञापन

सिरसा के 20 गांवों में जल समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं रानियां के 20, चोपटा के पांच गांवों में लंबे समय से समस्या बनी हुई है जबकि 15 गांवों में दो सप्ताह तक पानी की समस्या रहती है। ओढां के नुहियांवाली, ऐलनाबाद के छह गांव और करीब 300 ढाणियों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं बडागुढ़ा के करीब 20 गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। गोरीवाला के पांच, कालांवाली और डबवाली के कई गांवों में पेयजल की समस्या है। इन गांवों में जमीनी पानी खराब होने के कारण लोगों को टैंकर और अन्य गांवों से पानी मंगवाने पर मजबूर होना पड़ता है।
गर्मी के कारण अब बिजली की खपत भी पहले से दो गुणा अधिक हो चुकी है। जिले में सामान्य दिनों में करीब 60 लाख यूनिट बिजली की खपत होती थी लेकिन अब बिजली की खपत बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख पहुंच गई है। वहीं बिजली सुविधा केंद्र में अब हर रोज 250 शिकायतें बिजली लाइन खराब होने की पहुंच रही है। जिनमें से 100 से अधिक शिकायतें अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने की आ रही है।
बिजली की खपत पहले से बढ़ी है। बिजली के उपकरण पहले से अधिक चलने के कारण बिजली घरों पर लोड बढ़ा है जिसके कारण ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने और तारें टूटने की शिकायतें आ रही है। इसके लिए कर्मचारी निरंतर काम पर लगे हुए है। -चंद्रशेखर जाखड़, एसई, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें