फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शीशम की काट रहा था डाल, पानी की डिग्गी में गिरा, मौत

Thu, 04 Jul 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली के गांव लोहगढ़ में युवक का शव पानी की डिग्गी में मिला। युवक दो दिनों से घर से लापता था। ग्रामीणों ने डिग्गी में शव देखकर पुलिस व परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहगढ़ के सरपंच मंदीप सिंह ने बताया कि मृतक का नाम 28 वर्षीय सतबीर है। वह अपने परिवार के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करता था। फिलहाल सारा परिवार मजदूरी के लिए राजस्थान के बीकानेर गया है। दो दिन पहले ही मृतक सतबीर गांव लौटा था। युवक नशे का आदी था और अविवाहित था। सरपंच ने बताया कि मृतक डिग्गी के पास शीशम की डाल काट रहा था। ऐसे में अचानक नियंत्रण खोकर वह डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल्हाडी पेड़ की डाल पर अटकी हुई थी। एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के मामा दलीप सिंह के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें