फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नौ के पार्षद रमेश कुमार बब्बी बने वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
सर्वसम्मति से उप चेयरमैन का पद मिलने पर खुशी जाहिर करते पार्षद के समर्थक । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां। नगरपालिका में शहर के वार्ड नंबर- नौ के पार्षद रमेश कुमार को बब्बी सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जिला राजस्व अधिकारी व चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार के देखरेख में चुनाव संपन्न करवाया गया। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार को समयानुसार सभी 15 वार्डों के पार्षद चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस चुनावों में पार्षद दो गुटों में दिखाई दिए। इसमें से 10 पार्षद बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह गुट से संबंधित थे और पांच पार्षद एक तरफ थे। चुनाव प्रक्रिया में वाइस चेयरमैन पद के लिए केवल दो पार्षदों ने ही नामांकन दाखिल किया। इसमें से वार्ड तीन की पार्षद रणजीत कौर दयोल व वार्ड नंबर-9 से रमेश कुमार बब्बी शामिल रहे। नामांकन वापस लेने के समय शहर के वार्ड नंबर-3 के पार्षद रणजीत कौर ने अपना नामांकन वापस ले लिया और सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से रमेश कुमार बब्बी को वाइस चेयरमैन नियुक्त कर दिया। चुनाव अधिकारी सुरेश कुमार ने वार्ड नंबर 9 के पार्षद रमेश कुमार बब्बी को वाइस चेयरमैन का नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई दी। रमेश कुमार बब्बी के वाइस चेयरमैन चुने जाने के बाद उनके समर्थकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर व रंग लगाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें