फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 तोले सोने के आभूषण चोरी करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में गांव कोटली स्थित एक घर से 10 तोले सोने के आभूषण चोरी के मामले में चार साल से वांछित आरोपी जगदीश चंद्र उर्फ जग्गी निवासी गांव कोटली को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

डिंग थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में पीड़ित ने शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। लौटने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी, जिसमें रखे 10 तोले सोने के आभूषण गायब थे। शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद अदालत द्वारा बार-बार नोटिस देने पर भी वह हाजिर नहीं हुआ। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उसे 4 अक्तूबर 2023 को पीओ घोषित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें