फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैस सिलिंडर का इंतजार, लगी लंबी कतार

Fri, 20 Mar 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर की एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के गोदामों पर पहुंच रहे हैं जिसके चलते सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शहर स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ कतारें लंबी होती गईं, लेकिन दोपहर बाद तक भी सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों को तेज धूप में घंटों खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा।
गांव जोहड़ रोही से आए किसान गुरजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह 6 बजे गोदाम पहुंच गए थे, लेकिन शाम 4 बजे तक भी सिलिंडर नहीं मिल पाया। वहीं गांव भंभूर निवासी मंजिंद्र सिंह ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद उन्हें पूरे दिन इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लाइन में खड़ीं महिलाओं ने बताया कि लंबा इंतजार करने के दौरान किसी प्रकार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। विशेष रूप से शौचालय की समस्या गंभीर रही। उनका आरोप है कि परिसर में शौचालय होने के बावजूद उपयोग की अनुमति नहीं दी जाती, जिससे उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ती है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने किया निरीक्षण : जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक हरवीर ने शुक्रवार को गांव चौटाला और गंगा स्थित गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। एजेंसी संचालकों ने अधिकारियों को बताया कि गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और सप्लाई व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें