सिरस। वाल्मीकि चौक के नजदीक शुक्रवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में लोगों को मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आई। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बड़ागुढ़ा क्षेत्र निवासी दीपक उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतक दो भाई हैं। उसका छोटा भाई माता-पिता के साथ रहता है, जबकि शादी के बाद दीपक सिरसा में चला आया था और कई सालों से यहीं रह रहा था। उसकी एक सात साल की बच्ची है। दीपक को नशा करने की लत थी। इसी कारण उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई का शव परिजनों को सौंप दिया।