फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वयंसेवकों को शारीरिक-मानसिक स्वस्थ रहने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिसालिया खेड़ा में आयोजित ​शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिसालियाखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन रविवार को एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता इंद्रजीत मेहरा की अगुवाई में योगाभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


योगाभ्यास में विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम शामिल रहे। योगाभ्यास के बाद विद्यालय परिसर एवं विद्यालय के आसपास स्वयंसेवकों ने उपस्थित अध्यापकों के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य रोशनलाल ने बताया कि स्वयंसेवकों ने कक्षाओं, बरामदों, खेल मैदान और विद्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों की साफ.-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

इस अवसर पर स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। एनएसएस शिविर प्रभारी प्रवक्ता इंद्रजीत मेहरा ने कहा कि योग एवं स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों के उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना की। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस मौके पर प्रवक्ता गुरमीत सिंह, मुरारी लाल, श्याम लाल, दीपक, मुकेश कुमार एवं सुनील कुमार सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें