फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अधिकारियों को साथ ले किया जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
सिरसा। शहर में हुए जलभराव का जायजा लेते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह व अन्य नेता । भाजप
विज्ञापन
सिरसा। शहर में लगातार हो रही बारिश से हुए जलभराव के मद्देनजर टीम भाजपा ने जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों के साथ अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों की कठिनाइयों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्रसेन कॉलोनी व कीर्तिनगर क्षेत्र में हालात काफी खराब है। यहां के लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया गया तो प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं रखी गई है। क्योंकि लगातार बरसात के कारण पानी की लगातार निकासी न होने से हालात बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए लगातार प्रशासनिक व संबंधित विभाग के अधिकारियों से सांमजस्य बैठाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे संयम बनाए रखें और जितना जल्द हो सकेगा। पानी की निकासी कर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, एसडीओ पब्लिक हेल्थ अजय ढाका, एसडीओ रूपराम, प्रवेश कौशिक एमई, हेमंत सिंगला जेई, सीएसआई जयवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें