फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेगू रोड, सिंगीकाट, गोशाला मोहल्ले में निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 25 May 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में पोलिंग बूथ पर पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देते एसवी विक्रांत भूषण। 
विज्ञापन
सिरसा। एसपी विक्रांत भूषण ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए बने पोलिंग बूथों पर जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय टीम के साथ शुक्रवार को रानिया, ऐलनाबाद और सिरसा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर पोलिंग बूथों पर लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने शहर के सिंगीकाट मोहल्ला, गोशाला मोहल्ला और बेगू रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाना, कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का परम दायित्व है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेकर पोलिंग बूथों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन



सीमा पर पुलिस ने लगाए नाके, वाहनों की गहनता से जांच

सिरसा। जिले की सीमा से लगने वाली पंजाब व राजस्थान सीमा पर पुलिस की चौकसी को बढ़ा दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से पंजाब सीमा से जुड़े गांव रोड़ी, डबवाली, कालांवाली, बरनाला रोड पर गांव झंडाकलां तथा राजस्थान सीमा से जुड़े गांव चोपटा व फेफाना गांव के पास नाके लगाए गए हैं।


पुलिस प्रशासन दूसरे राज्यों से आने व जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग करते देखे गए, ताकि चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सभी नाकों पर पुलिस कर्मचारियाें के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें