फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वीरभान मेहता ने समर्थकों के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वरिष्ठ नेता वीरभान मेहता एवं उनके बेटे राजन मेहता शनिवार अपने सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। मेहता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को वीरभान मेहता सिरसा में बी ब्लॉक स्थित अपने आवास से सैकड़ों साथियों सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कई पूर्व पार्षद, व्यापारी, सरपंच, पूर्व सरपंच, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। पिछले करीब चार दशकों से राजनीति में सक्रिय मेहता लंबे अरसे तक कांग्रेस में रहे हैं और एक नवंबर 2007 में वे चौधरी भजनलाल के नेतृत्व वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हजकां का कांग्रेस में विलय हो जाने के बाद एक तरह से वीरभान मेहता सियासत में सक्रिय रहे और समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। कांग्रेस में संगठन में कई अहम पदों पर रहने वाले वीरभान मेहता का कहना है कि आज हरियाणा अपराध से दहल रहा है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 200 से अधिक दंगे हुए हैं। 2016 में हुए दंगों में 30 बेकसूर नौजवान मारे गए तो 2017 में हुए दंगों में सिरसा में 32 तो पंचकूला में 6 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें