फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पोस्त तस्करी मामले में रात एक बजे तक खुली अदालत, आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

Sun, 31 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डोडा पोस्त की खेप बरामदगी के मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गगनदीप की अदालत शुक्रवार देर रात एक बजे तक खुली रही। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों सद्दाम हुसैन और नादर खान को अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें सात दिन की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


सहारनपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को नशीले पदार्थ की खेप भेजे जाने की सूचना मिलने पर सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर के साथ डिंग के पास नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रोका। तलाशी में 67 बोरियों में भरा 1548 किलोग्राम 170 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव मेवातीपुरा निवासी (हाल राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के गांव हथुनिया) सद्दाम हुसैन और हथुनिया (प्रतापगढ़) निवासी नादर खान के रूप में हुई। ट्रक से बरामद सभी बोरियों से सैंपल लेने और अन्य कागजी कार्रवाई में ही रात 12 बजे तक का समय लग गया, चूंकि आरोपियों को इसी दिन अदालत में पेश करना जरूरी था, ऐसे में अदालत रात एक बजे तक खुली।



तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया

इसी मामले में खुलासा हुआ है कि ट्रक को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के लिए आगे तस्करों की पायलट गाड़ी चल रही थी। सीआईए पुलिस के मुताबिक पुलिस ने पायलट कर रही गाड़ी में सवार सिरसा जिले के गांव जलालआना निवासी हरदीप सिंह, बठिंडा जिले के गांव रामपुरा निवासी अमनदीप और संगत मंडी निवासी बलजीत सिंह को पंजाब से हिरासत में लिया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें