फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सादेवाला के ग्रामिणों ने सरपंच प्रतिनिधि व अधिकारियों पर विकास कार्यों में घोटाले के लगाए आरोप

विज्ञापन
 विभागीय अधिकारियों व सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ एकत्रित ग्रामीण। 
विज्ञापन
रानियां। गांव सादेवाला के ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि पर पंचायती अधिकारियों के साथ मिलकर गांव के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाया। जीवन नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। किसान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उसके खेत को जाने वाले 50 साल पुराने रास्ते को रोक रखा है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह के साथ मिलकर जबरन समझौता करने का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर केस बनाकर अंदर करवाने की धमकी दे रहा है। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई बूटा सिंह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। सरपंच प्रतिनिधि व गांव दो अन्य लोगों ने उसके भाई बूटा सिंह को गुमराह कर जमीन की निशानदेही के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए और मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
सुखविंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन से मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पूर्व सरपंच मनफूल ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि अपनी पत्नी के सरपंच पद का नाजायज फायदा उठा रहा है और लोगों को बेवजह परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच प्रतिनिधि ने अब तक गांव में 37 विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन

इनमें ग्राम सचिव, जेई, एसडीओ और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ मिलीभगत कर फर्जी एसटीमेट और हाजरी के नाम पर लाखों की ठगी की है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जिला उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर रानियां में संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा जाता है। यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार से सरपंच द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों की जांच करवाकर की मांग की। इस मौके पर पूर्व सरपंच मनफूल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान एकत्रित हुए और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें