फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मल्लेवाला व नेजाडेला के ग्रामीणों ने मल्लेवाला में घग्गर पुल पर लगाया जाम

विज्ञापन
घग्गर पुल पर लगाया जाम
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव मल्लेवाला व नेजाडेला के ग्रामीणों ने गांव मल्लेवाला में घग्गर पुल पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। सूचना के बाद डीएसपी जगत सिंह ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि डबवाली की तरफ से सिरसा जाने के लिए नेशनल हाईवे को खैरेकां के पास पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर बंद किया हुआ है। जिसके चलते पिछले करीब 10 दिनों से वाहनों के आने-जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। हर रोज इस मार्ग से छोटे से लेकर भारी-भरकम वाहनों का आवागमन रहता है। जिसके चलते न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि रोड भी टूट रहे हैं।
विज्ञापन

मल्लेवाला में जो घग्गर पर पुल बनाया गया है वो सरकार द्वारा नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बनाया गया है। ऐसे में अगर ये पुल क्षतिग्रस्त हो गया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों का आंदोलन शंभू व खनौरी बॉर्डर की तरफ चल रहा है। लेकिन सिरसा के लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
लोग सिरसा जाने के लिए हर रोज अधिक दूरी तय कर लोकल मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में बीमार व जरूरी कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम कर रोष जताते रहे। जिसके बाद डीएसपी व मल्लेवाला के डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन बाबा हरिनाम दास के समझाए जाने के बाद ग्रामीणों ने रोड खोल दिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही हाईवे का एक तरफ का रास्ता नहीं खोला तो आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें