फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीणों ने जलघर के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने पर जताया रोष, भाजपा नेता ने किया निरीक्षण

Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नेजिया में जलघर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव नेजिया के ग्रामीणों ने जलघर के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। निरीक्षण के लिए पहुंचे भाजपा नेता गोबिंद कांडा व अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी-खरी सुनाई। भाजपा नेता ने एसई से निर्देश दिए कि बढि़या सामग्री का इस्तेमाल करके कार्य को फिर से करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ठेकेदार को नोटिस देकर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। दो माह में गुणवत्ता के साथ जलघर का कार्य पूर्ण करें। 28 दिसंबर को विधायक गोपाल कांडा जलघर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

गांव नेजिया खेड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा नेता को पहले पूरे जलघर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करवाया। निम्न स्तर का कार्य करवाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही बनाई हुई चारदीवारी का पलस्तर उतरने लगा है। नई टंकी में कई जगह दरार आ चुकी हैं और लेंटर सही तरीके से नहीं डाला गया है। सरिया भी कम इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलघर निर्माण में खानापूर्ति की गई है और एक ढांचा ही खड़ा किया गया है। भाजपा नेता ने एमई जसवंत सिंह का कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जहां पर घटिया स्तर का कार्य हुआ है। उसे पर फिर से बढि़या सामग्री का इस्तेमाल कर दोबारा काम करवाया जाए। इस मौके पर कृष्ण लाल सैनी, इंद्रोश लक्ष्या गुज्ज्जर, जगजीत सिंह, हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें