फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्राम सचिव ने 2 वर्ष में तीन पंचायतों को लगाया 24 लाख 71 हजार का चूना

Sat, 17 Feb 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। खंड कार्यालय के तत्कालीन ग्राम सचिव जयसिंह ने तीन ग्राम पंचायतों की शामलात की भूमि की बोली में 2 वर्षों तक हेरफेर कर 24, 71, 700 रुपये का चूना लगा डाला। बीडीपीओ की जांच में गबन सामने आने के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। आरोपी ग्र्राम सचिव इस समय सस्पेंड चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल फरवरी 2021 में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो गया था। जिसके बाद गांवों के प्रशासक के रूप में बीडीपीओ व ग्राम सचिवों को नियुक्त कर दिया गया। फरवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2022 तक पंचायतों का चार्ज प्रशासकों के पास रहा। इस दौरान 2 बार गांवों की शामलात की भूमि की बोली हुई। जिसके बाद जब नई पंचायतों का गठन हुआ तो बडागुढ़ा खंड के गांव कमाल, पक्का शहीदां व रोहण के नवनियुक्त सरपंचों ने पंचायत फंड में कोई राशि न होने की बात कही। जिसके बाद तत्कालीन बीडीपीओ द्वारा ग्राम सचिव जयसिंह से गांव कमाल, पक्का शहीदां व रोहण में शामलात की भूमि की बोली का रिकॉर्ड मांगा गया। 19 सितंबर 2023 को मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया।


बीडीपीओ की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर तत्कालीन ग्राम सचिव जयसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - मदन लाल, एसआई।
विज्ञापन





इस मामले में तत्कालीन बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव ने जांच की थी। जिसमें पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। अधिकारियों के आदेश पर मौजूदा बीडीपीओ भजन लाल ने बडागुढ़ा थाना में ग्राम सचिव केे खिलाफ शिकायत दी। - हरजीत सिंह, पंचायत अधिकारी (बडागुढ़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें