कबूतरों को दाना खिलाती हनीप्रीत।
- फोटो : Sirsa
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह इंसां की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को 2 जनवरी को पोस्ट किया गया था और वीडियो में हनीप्रीत कबूतरों को दाना डाल रही है। वीडियो में हनीप्रीत हंस रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। हनीप्रीत ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है।
हनीप्रीत ने यह लिखा पोस्ट में
हनीप्रीत ने पोस्ट किया है कि गुरु पापा गुरमीत सिंह की शिक्षा से मैंने अपना नया वर्ष 2021 पक्षियों को दाना खिलाने से शुरू किया है, जोकि मेरी दिनचर्या है। आप ने अपना नववर्ष कैसे मनाया। एक लंबे समय बाद हनीप्रीत का वीडियो सामने आया है। बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख का भी अस्पताल में जाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।