सिरसा। होमगार्ड के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं होमगार्ड विभाग में इस संबंध में सख्त कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
बता दें कि हाल ही में होमगार्ड जवान का रिश्वत लेते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि होमगार्ड को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में भेज दिया। उसने किस चीज के लिए और किस लिए पैसे मांगे गए थे, इसकी जांच होमगार्ड विभाग करेगा। संवाद