फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। जनता गर्र्ल्स कॉलेज के पास नोहर रोड पर नंदी से टकरा कर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार शुक्रवार रात्रि ढाणी शेरावाली निवासी 20 वर्षीय राकेश कुमार ऐलनाबाद से अपने घर जा रहा था। जनता कॉलेज के पास नोहर रोड पर नंदी के साथ बाइक टकराने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में दाखिल करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में नंदी की भी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर शाम तक मृत नंदी को यहां से नहीं उठाया गया है। जिसे आवारा कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें