फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे मुनाफे का झासा देकर किया जा रहा ठगी का शिकार : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन को आगाह करते हुए कहा कि साइबर अपराधी बदलते समय के साथ-साथ ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे है। आपको घर बैठे मोटी कमाई का लालच देकर अलग-अलग टास्क करने का लालच देते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के झांसे में आकर लोग पल भर में लाखों रुपये गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से आमजन को साइबर ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसमें आमजन को सोशल मीडिया पर साइबर अपराधियों की ओर से बिछाए गए जाल के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। कई बार साइबर अपराधी आमजन को कुछ मिनटों में लोन दिलाने के नाम पर नौकरी दिलाने के नाम पर ट्रेडिंग कर मुनाफे के नाम पर चूना लगा रहे हैं। साइबर अपराध के तरीके बदलते समय के साथ साइबर फ्रॉड ठगी के नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। साइबर अपराधी नए तरीके से इस तरह से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं कि उन्हें समझ में भी नहीं आता कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है।


इस प्रकार ऑनलाइन फ्रॉड से बचें

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधी किसी बैंकिंग वेबसाइट की हूबहू डुप्लीकेट वेबसाइट बनाते हैं। जिस पर आरबीआई की सभी शर्त और गाइडलाइन भी मेंशन करते हैं। जो एप्स प्रोसेसिंग फीस या प्री क्लोजर फीस ज्यादा मांगे, उनके इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए। असत्यापित ऑनलाइन बैंकिंग एप्स जो उधार देते हों, उनसे बचना चाहिए। ऐसे फ्रॉड एप आपसे आपकी गोपनीय जानकारियां जैसे बैंक खाते संबंधित डिटेल्स, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी, पिन कार्ड या एड्रेस मांगते हैं। किसी एप से लोन लेने से पहले एप स्टोर पर ऐसे एप की रेटिंग चेक करें। अगर ऐसे एप आरबीआई और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी से जुड़े हुए खुद को बता रहे हैं तो एक बार वेरिफाई जरूर कराएं. किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी जरूरी विवरणों को जरूर देखें।
विज्ञापन


साइबर ठगी होने पर तुरंत करें संपर्क
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि साइबर अपराध होने पर तुरंत अपनी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज करवाएं। इसके अलावा साइबर ठगी होने पर आप साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अथवा संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि पुलिस की ओर से साइबर अपराधियों के बैंक अकाउंट को फ्रीज करके ठगी गई राशि वापस आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें