फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर ठग को बैंक से गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में बैठकर महिलाओं को देता था झांसा, खुद को बताता था बैंक कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर पुलिस ने शातिर ठग को रानियां रोड स्थित उज्जीवन बैंक से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी की पहचान बंसी लाल निवासी वार्ड नंबर 3 ऐलनाबाद हाल हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अब तक तीन वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गांव अहमदपुर, तलवाड़ा खुर्द तथा घुंकावाली की महिलाओं से हुई एक लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि आरोपी बंसी लाल उज्जीवन बैंक में आकर बैठता है। वह यहां पर आने वाली महिला खाताधारकों से संपर्क कर अपने आपको बैंक का कर्मचारी बताता है। आरोपी बंसी लाल ने तीन महिलाओं के घर पहुंचकर बैंक के कागजात व डेबिट कार्ड चेक करने के बहाने जानकारी हासिल की। इसी दौरान उसने उनके डेबिट कार्ड बदल लिए। उसने अहमदपुर निवासी महिला के खाते से 45 हजार रुपये, तलवाड़ा खुर्द की महिला के खाते से 25 हजार व घुंकावाली की एक महिला के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें