फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, बोले- मेरी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा चौधरी देवीलाल के चरणों से शुरू हुई, यहां आना मेरे लिए तीर्थ जैसा

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के माता हरकी देवी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबो​धित करते  उपराष्ट्रपति जगदीप ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विद्यार्थियों को देशहित में स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल का मंत्र अपनाने का संदेश दिया। भारत इस वक्त संभावनाओं से भरा हुआ है और पूरी दुनिया की नजरें भारत पर है। देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेरी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा चौधरी देवीलाल के चरणों से शुरू हुई है। ओढ़ा में चौधरी देवीलाल की धर्मपत्नी के नाम पर बनी संस्था में आना मेरे लिए तीर्थ में आने जैसा है।

बुधवार को ओढां स्थित माता हरकी देवी कॉलेज और जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। माता हरकी देवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 365 स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित कीं। जेसीडी विद्यापीठ में 430 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस दौरान आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को याद करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, उसकी जड़ में चौधरी देवीलाल का संपूर्ण योगदान है। मेरी हैसियत चौधरी देवीलाल के साथी की नहीं हो सकती, मैं तो उनके चरणों में रहा हूं।
विज्ञापन


वहीं, जेसीडी विद्यापीठ में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की स्मृति में एक संग्रहालय की आधारशिला रखी। यह संग्रहालय पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के जीवन, उत्कृष्ट कार्यों और उनके समाज कल्याण के योगदान को दर्शाने के लिए बनाया गया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस वक्त भारत स्टार्टअप के लिए सबसे बड़ा ईको सिस्टम है।


नए संसद भवन आने और लंच करने का दिया निमंत्रण



उपराष्ट्रपति ने जेसीडी के विद्यार्थियों को नए संसद भवन में आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि नया भवन भारत के 5 हजार साल के इतिहास को प्रतिबिंबित करता है। वहां पर विद्यार्थी आएं और मेरे साथ लंच करें। उन्होंने अंत में आर्थिक राष्ट्रवाद का उदाहरण देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र किया और विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल का मंत्र अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला, कांता सिंह चौटाला, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, करण चौटाला तथा विद्यापीठ के चेयरमैन एवं रानियां के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, मनिंदर पाल सिंह बराड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश उपस्थित रहे।

बच्चों की सोच में बदलाव की आवश्यकता

उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान परिवार से विशेष जो बच्चे-बच्चियां आते हैं, उनकी सोच में बदलाव की आवश्यकता है। लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था जय जवान, जय किसान। यह बहुत बड़ी बात कही थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जोड़ दिया, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान। वर्तमान प्रधानमंत्री ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। मैं कहना चाहता हूं, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान व जय पहलवान।


अन्नदाताओं से कहा-संभावनाओं का टोकरा बढ़ता जा रहा है, सोच बड़ी रखिए

उन्होंने कहा कि हरियाणा में देश का अन्नदाता रहता है। देश की सुरक्षा के प्रहरी यहां से जाते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि आज के दिन हर किसान परिवार को सोचने की जरूरत है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाइए। यह बदलाव हमारे बालक-बालिकाएं करेंगे। धनखड़ ने कहा कि कृषि उत्पादन का कितना बड़ा व्यापार है। हमारी भागीदारी क्यों नहीं है। मैं अपील करूंगा कि अपने लिए सीमाएं मत रखिए, भयमुक्त होइए। असफलता सफलता की कुंजी है। पहले प्रयास में ही अधिकांश लोग सफल नहीं होते हैं। उनको असफल मत कहिए। आपके लिए संभावनाओं का टोकरा बढ़ता जा रहा है, सोच बड़ी रखिए।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति से सभी विद्यार्थी प्रेरणा लें : अर्जुन चौटाला
जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन चौधरी अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि हमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में उच्च मूल्यों को अपना कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया।

सिरसा के माता हरकी देवी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते  उपराष्ट्रपति जगदीप ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें