गोशाला संचालकों को वाहन की चोबी भेंट करते हुए समाजसेवी। संस्था।
गोशाला कमेटी ने ललित जैन को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया
फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खैरा खुर्द व खैरा कलां की श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वीरवार को समाजसेवी और गोभक्त ललित जैन पहुंचे।गोशाला कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह और सरपंच राजेश कुमार ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।
कमेटी के सदस्यों ने ललित जैन को परिसर का भ्रमण करवाया और गोवंश के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर ललित जैन ने गोशाला के आवागमन के लिए पिकअप वाहन उपलब्ध करवा कर उसकी चाबी कमेटी को सौंप दी। यह वाहन जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से प्रदान किया गया।
कथा आयोजक एवं महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी दिनेशानंद महाराज ने ललित जैन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोहित कुमार जांगू ने कहा कि वाहन न होने से काफी कठिनाई थी। इसके समाधान के लिए ललित जैन ने तत्काल सहयोग प्रदान किया।