फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से हुआ हादसा

विज्ञापन
Vegetable-filled pickup overturned, accident occurred due to tire burst - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट सोमवार अलसुबह टायर फटने से सब्जी से भरी एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में गाड़ी चालक सहित दो लोग मुश्किल से बचे। पिकअप चालक शामली निवासी अहमद के अनुसार वह रविवार रात्रि नवाब नामक युवक के साथ पिकअप में गोभी भरकर पानीपत सेे अबोहर के लिए रवाना हुआ था। अलसुबह पिकअप जैसे ही पंजुआना के निकट पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया। परिणाम स्वरूप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में पिकअप चालक व अन्य युवक सहित दोनों बाल-बाल बच गए। दोनों लोग जैसे-तैसे कर पिकअप से बाहर निकले। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें