फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदवाला और हांडीखेड़ा अंडरपास को मिली हरी झंडी

Sat, 24 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया धरना समाप्त - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अंडरपास की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से वैदवाला और हांडीखेड़ा के ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को मांग पूरी होने के साथ ही समाप्त हो गया। सरकार ने वैदवाला व हांडीखेड़ा मार्ग पर अंडरब्रिज की मांग मान ली है। धरने पर बैठे ग्रामीणों को शाम पांच बजे मांग मानने की सूचना मिली तो वे खुशी से झूम उठे। छह दिनों तक जिस स्थान पर सरकार विरोधी नारे लग रहे थे वहां ग्रामीणों ने अखंड पाठ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वैदवाला सरपंच प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह, नंबरदार बलजिंद्र सिंह, सुरेंद्र वैदवाला,बाना राम, फूमण सिंह, संतोख सिंह, गुरचरण सिंह, रूप सिंह, मनजीत सिंह सरपंच सिकंदरपुर, आत्माराम सरपंच हांडीखेड़ा, पूर्व सरपंच सरस्वती देवी, हंसराज वैदवाला, निर्मल सिंह पूर्व सरपंच वैदवाला, जोगेंद्र सिह, बलविंद्र सिंह का कहना है कि सिरसा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल वीरवार को दिल्ली गया था। यहां एनएच के चेयमैन युद्धवीर सिंह मलिक से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनकी मांग को जायज माना था। एनएच चेयरमैन ने हांडीखेड़ा व वैदवाला अंडरपास की मांग मान ली।

ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर सांसद व बीजेपी सरकार का आभार जताया है। 27 तारीख को मांग पूरी होने की खुशी में पाठ रखा जाएगा जिसका भोग 29 दिसंबर को डलेगा। इस दौरान संघर्ष शामिल रहे विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता व ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले रविवार को गांव वैदवाला व हांडीखेड़ा के ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने एनएच का निर्माण रुकवा दिया था। ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग पूरी न होने की सूरत में भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


छह दिन चले धरने के दौरान सत्तापक्ष व विपक्षी दलों के नेता धरना स्थल पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग जायज है इसलिए सरकार को इसे मानना ही होगा। बुधवार को सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी धरना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों से कहा था कि एक प्रतिनिधि मंडल उनके साथ दिल्ली चले। वीरवार तडक़े प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंचा और एनएच चेयरमैन युद्धवीर सिंह मलिक से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें